दुर्ग में शराबी स्कार्पियो चालक ने बाइक सवार 3 नाबालिगों को रौंदा, ICU में जिंदगी की जंग..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग में बुधवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शराब के नशे में धुत एक तेज़ रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार तीन नाबालिग लड़कों को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए और ICU में भर्ती हैं।

दुर्ग सड़क हादसा – स्कार्पियो की टक्कर से घायल नाबालिग ICU में भर्ती

यह हादसा मोहन नगर थाना क्षेत्र के ग्रीन चौक के पास हुआ। चश्मदीदों ने बताया कि स्कार्पियो तेज़ रफ्तार में थी और ड्राइवर ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया। बाइक को पीछे से टक्कर मारते ही तीनों लड़के दूर जा गिरे। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची। तीनों घायलों को जिला अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन

पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ। स्कार्पियो के अंदर शराब की भरी और खाली बोतलें मिलीं। गाड़ी चला रहा आरोपी राजनांदगांव निवासी चूड़ामणि साहू नशे में था। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

यह भी पढ़े - छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: गोद लेने वाली मां को भी मिलेंगे 180 दिन का मातृत्व अवकाश..

यह भी पढ़े ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट: बमबारी से दहले गांव लेकिन लोग बोले- आतंकवादियो को सबक मिल गया..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi